KOEL
Puran Singh
Summary In English
This is a poem written by Puran Singh an India poet. He has addressed this song to the Cuckoo bird which is known as koel in our country. Thought the colour of Cuckoo is totally black. It has a melodious voice which enchants every body. Normally the Cuckoo is seen during spring season when mango fruits starts coming up on the tree and the Cuckoo in its sweet sound welcome the advent of mango on the trees.
The poet addresses the koel and ask — How is it that your wings are charred and back ? Has it been done by one lightengm the sky ? Though you are charred still you look so fresh.
Hiding yourself behind the mango leaves, when you sing from the core of your heart, thousand memories rapper in my heart. How is it that your sweet notes kindles fire in my heart with some sort of pain and restlessness? You see , even the roses are on fire with shining red colour appearing on their body with black marks on them. But still I fail to understand as to how your wings got charred and become black ?
The Cuckoo replies that it was the fire of love in my heart which has charred my wings but that has made me appear new and fresh. The greenery of the garden around excities me more and my heart starts enclosing. Where is my loved one, my Beloved ? The Cuckoo asks the leaves of the tree as to why are you a silent spectator to my agony ?
कविता का सारांश
‘ कोयल’ शीर्षक यह कविता एक भारतीय कवि पूरन सिंह द्वारा लिखी गयी है ।कवि कोयल नामक पक्षी को आधार बनाकर इस कविता की रचना की है। कोयल नामक पक्षी को अंग्रेजी में ‘द ब्लैक कक्कू ‘ के नाम से जाना जाता है। यद्यपि कोयल का शरीर काला होता है लेकिन उसके स्वर में एक अद्भुत मिठास होती है जो सबको आकर्षित करता है। सामान्य तौर पर बसंत के आगमन पर यह पक्षी दिखाई पड़ता है । इस ऋतु में आम के वृक्षों पर मंजर आने लगते हैं और आमों के वन में वृक्षों पर बैठकर वह इस फल के आगमन का स्वागत अपनी मीठी मीठी तान छेड़कर करता है ।
कवि कोयल पक्षी को संबोधित करते हुए उसे कहता है —’ क्या आश्चर्य है कि तुम्हारे पंख कोयल की तरह काले हैं ? ऐसा लगता है कि आकाशीय विद्युत की तेज जल्दी रोशनी एक एवं ताप से यह पंख काले पड़ गए हैं। यद्यपि तुम काले हो पर कितनी सुंदर और ताजा दिख पड़ती हो ।
आम के वृक्षों के पत्तों के पीछे छुप कर जब तुम्हारा कोयल स्वर मुखरित होकर कानों में पड़ते हैं तो हजारों समितियाँ फिर से जाग उठती है। वह स्मृतियाँ तुम्हारे स्वर के सहयोग से में ह्रदय में दर्द और ‘टीस ‘ पैदा करती हैं। मैं उसे सुनकर विचलित हो उठता हूँ। देखो !गुलाब के फूल भी तुम्हारी आवाज सुनकर रक्तताभ (रक्त का रंग ) हो उठते हैं जिन्हें केवल हवा और पानी का ही सहयोग मिलता है। इस लाली का रसास्वादन केवल वायु और जल को ही नसीब होता है । तुम्हारी दर्द भरी आवाज सुनकर आम का शरीर भी कहीं-कहीं काला पड़ जाता है और उन पर काले धब्बे दिखाई देने लगते हैं। पर मैं समझ नहीं पाती कि तुम्हारे पंख काले क्यों हो गये ?
कोयल अपने दर्द की दास्तान बयान करते हुए कहती है कि— प्रेम की जलन में उसके पंख काले पड़ गये। लेकिन इस ताप ने मुझे एक नया स्वरूप भी प्रदान किया ।इस रूप में ताजगी है और आकर्षण भी । मैं अपने प्रियतम से मिलने का व्याकुल हूँ। जैसे ही आम के वृक्षों पर मंजर लग जाते हैं, मेरे अंदर एक (दिल की) आग प्रज्वलित हो उठती है। चारों दिशाओं में फैली हरियाली मुझे और आंदोलित करती है और मेरे हृदय में एक ‘हुक’ उठती है जो एक तड़फ में परिणत होकर ‘पी कहाँ?’ पी कहाँ ? की रट लगाने लगती है ।फिर कोयल उस डाल के पत्तों से पूछ बैठती है— मूक दर्शक क्यों बने हो ,क्यों मेरे दर्द की पीड़ा का अहसास तुम्हें नहीं होता?