1. मुद्रा के प्रमुख कार्य हैं
(a) विनिमय का माध्यम
(b) मूल्य का मापक
(c) मूल्य का संचय
(d) ये सभी ✓
2. हमारे देश में किस मुद्रा को वैधानिक मान्यता प्राप्त है ?
(a) वस्तु–मुद्रा
(b) साख–मुद्रा
(c) चेक
(d) पत्र–मुद्रा ✓
3. मुद्रा का प्राथमिक कार्य कौन–सा है?
(a) विनिमय का माध्यम ✓
(b) मूल्य का संचय
(c) विलंबित भुगतान का मान
(d) मूल्य का हस्तांतरण
4. साख–पत्र कितने प्रकार के होते हैं?
(a) चार
(b) पाँच
(c) आठ ✓
(d) दस
5. साख का क्या अर्थ है?
(a) विश्वास करना ✓
(b) ऋण लौटाने की क्षमता
(c) प्रतिज्ञा पत्र
(d) इनमें कोई नहीं
6. विनिमय के कितने रूप हैं?
(a) दो ✓
(b) तीन
(c) चार
(d) पाँच
7. विनिमय का सर्वोत्तम माध्यम है– .
(a) वस्तु
(b) चेक
(c) मुद्रा ✓
(d) प्रतिज्ञा–पत्र
8. “मुद्रा वह धुरी है जिसके चारों ओर अर्थविज्ञान घूमता है।” यह किस अर्थशास्त्री का कथन है ?
(a) पीगू
(b) क्राउथर
(c) मार्शल ✓
(d) रॉबर्टसन
9. “आधुनिक विश्व में उद्योग मुद्रा रूपी वस्त्र धारण किए हुए है।”-यह किसका कथन है?
(a) प्रो. मार्शल
(b) प्रो. रॉबिन्सन
(c) प्रो. अमर्त्य सेन
(d) प्रो. पीगू ✓
10. निम्नांकित में विधिग्राह्य मुद्रा कौन है ?
(a) हुंडी
(b) चेक
(c) बैंक ड्राफ्ट
(d) नोट और सिक्के ✓
11. “यदि मुद्रा हमारी अर्थव्यवस्था का हृदय नहीं तो रक्त प्रवाह अवश्य है।” यह कथन किसका है?
(a) प्रो. मार्शल
(b) क्राउथर
(c) प्रो. हार्टले विट्स
(d) ट्रेस्कॉट ✓
12. निम्नांकित में किस मुद्रा में वहनीयता अधिक होती है ?
(a) धातु–मुद्रा
(b) वस्तु–मुद्रा
(c) पत्र–मुद्रा ✓
(d) इनमें से तीनों ही
13. विनिमय का सर्वोत्तम माध्यम क्या है ?
(a) वस्तु
(b) चेक
(c) प्रतिज्ञा पत्र
(d) मुद्रा ✓
14. विनिमय की प्रारंभिक अवस्था में व्यापार किसपर आधारित था?
(a) वस्तु–विनिमय ✓
(b) मौद्रिक–विनिमय
(c) ‘A’ एवं ‘B’ दोनों
(d) इनमें से कोई नहीं
15. मुद्रा का प्राचीनतम रूप है
(a) धातु–मुद्रा
(b) सिक्के
(c) वस्तु–मुद्रा ✓
(d) पत्र–मुद्रा
16. बचत को प्रभावित करनेवाला प्रमुख तत्त्व है
(a) बचत की क्षमता
(b) बचत की इच्छा
(c) बचत की सुविधाएँ
(d) इनमें सभी ✓
17. विनिमय का सर्वोत्तम माध्यम है।
(a) वस्तु
(b) चेक
(c) मुद्रा ✓
(d) हुंडी
18. आधुनिक युग की प्रगति का श्रेय ….. को ही है।
(a) विकास
(b) मुद्रा ✓
(c) बचत
(d) ऋण
19. वस्तु–विनिमय प्रणाली की मुख्य कठिनाई थी
(a) आवश्यकताओं के दोहरे संयोग का अभाव
(b) मूल्य–मापन की कठिनाई
(c) ‘A’ एवं ‘B’ दोनों ✓
(d) इनमें से कोई नहीं
20. प्राचीनकाल में किस धातु का मुद्रा के रूप में सर्वाधिक प्रयोग हुआ?
(a) लोहा का
(b) ताँबा का
(c) पीतल का
(d) चाँदी और सोना का ✓
21. निम्नांकित में कौन विधिग्राह्य मुद्रा है?
(a) चेक
(b) ड्राफ्ट
(c) 10 रुपये का नोट ✓
(d) इनमें सभी
22. एक वस्तु के बदले दूसरी वस्तु के आदान–प्रदान को कौन प्रणाली कहा जाता है।?
(a) वस्तु–विनिमय ✓
(b) मौद्रिक–विनिमय
(c) ‘A’ एवं ‘B’ दोनों
(d) इनमें से कोई नहीं
23. आय तथा उपभोग का अंतर कहलाता है
(a) विकास
(b) मुद्रा
(c) बचत ✓
(d) ऋण
24. मुद्रा हमारी अर्थव्यवस्था की है।
(a) माध्यम
(b) विकास
(c) धुरी ✓
(d) इनमें से कोई नहीं
25. प्लैस्टिक मुद्रा के चलते विनिमय का कार्य हो गया है
(a) जटिल
(b) सरल ✓
(c) ‘A’ एवं ‘B’ दोनों
(d) इनमें से कोई नहीं
26. मुद्रा के प्रयोग से किसको लाभ हुआ है ?
(a) उपभोक्ताओं को
(b) उत्पादकों को
(c) ‘क’ एवं ‘ख’ ✓
(d) इनमें से कोई नहीं
27. मुद्रा के प्रयोग से किसको प्रोत्साहन मिला है ?
(a) बचत
(b) पूँजी निर्माण
(c) ऋणों का लेन–देन
(d) इनमें तीनों ही ✓
28. पूँजी का निर्माण होता है
(a) उपभोग द्वारा
(b) विनियोग द्वारा
(c) बचत द्वारा ✓
(d) इनमें से कोई नहीं
29. विनिमय की प्रारंभिक अवस्था में मनुष्य का व्यापार किस पर आधारित था ?
(a) वस्तु–विनिमय पर ✓
(b) मौद्रिक–विनिमय पर
(c) ‘क’ एवं ‘ख’ दोनों
(d) इनमें से कोई नहीं
30. मुद्रा की वैधानिक परिभाषा किसने दी है ?
(a) प्रो० मार्शल ने
(b).प्रो० पीगू ने
(c) प्रो० रॉबर्टसन ने
(d) प्रो० नैप ने ✓